जालंधर में अमित शाह को बम से उड़ाने की धमकी, रैली स्टेज पर आईईडी लगाने का जिक्र; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Join Us

जालंधर ,30 सितंबर ,(आरएनएस)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज पंजाब दौरे पर हैं। अमित शाह जालंधर में एक रैली को संबोधित करेंगे। वहीं उनकी इस रैली से पहले बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ये धमकी एक ई-मेल के जरिए प्राप्त हुई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली, स्कूलों, देवी तालाब मंदिर और बसों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
ई-मेल में जालंधर के स्कूलों में सुबह 11:11 बजे, श्री देवी तालाब मंदिर में दोपहर 12:11 बजे, कोर्ट परिसर में 2:11 बजे और एक कार्यालय में 3:11 बजे धमाका करने की धमकी दी गई।
धमकी भरे ई-मेल में दावा किया गया है कि जालंधर में अमित शाह की रैली के स्टेज के नीचे ढ्ढश्वष्ठ लगाया गया है। इसके अलावा रैली में लोगों को लाने वाली 2,000 बसों में से 2-3 बसों में बम होने की बात भी कही गई है।
ई-मेल के लास्ट में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)’ के नाम लिखे गए हैं। इसके साथ गुरनख सिंह, डॉ. गुरनिरवैर सिंह, प्रो. गुरकाल सिंह और प्रो. गुरंगार सिंह के नाम भी दर्ज हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
दोआबा की 23 विधानसभा सीटों को साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जालंधर-लुधियाना हाईवे से सटे परागपुर में रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली में भाजपा की ओर से निकाली गई नशामुक्त पंजाब की 4 यात्राओं का समापन होगा।

Previous articleरिटायर्ड आईएएस की घर में घुसकर गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले रखे नौकर का खौफनाक खेल; वारदात के बाद फरार
Next articleराज्यसभा के रण में सपा का बड़ा दांव, रामगोपाल के साथ धनराज नाथवानी ने किया नामांकन