तिरुवनंतपुरम (आरएनएस)। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में कोहली ने 15 हजार वनडे रन पूरे कर लिए और इस आंकड़े तक सबसे तेज पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि 303 पारियों में हासिल की। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 2007 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 377 पारियों में 15 हजार रन पूरे किए थे।ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 295 रन बनाए और भारत के सामने 296 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारतीय टीम ने 33 ओवर के बाद एक विकेट पर 217 रन बना लिए थे। कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर डटे हुए थे। गिल ने चौका लगाकर अपना 10वां वनडे शतक पूरा किया। वहीं कोहली भी अर्धशतक पूरा कर चुके थे। दोनों बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी हो चुकी थी। भारत को एकमात्र झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो 32 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए।








