आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज आपको कुछ समय परिवार के लिये जरूर निकालना चाहिए। आज आप किसी काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे। साथ ही दूसरों की कोई सलाह आपके लिये फायदेमंद सिद्ध होगी।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज घर पर किसी रिश्तेदार के आने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। साथ में कहीं घूमने भी जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी और सोचे हुए जरूरी काम समय पर पूरे हो जायेंगे।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजना बनायेंगे, जिसका फायदा भी होगा। आज आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा, आप धार्मिक पुस्तक पढ़ेंगे जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज व्यापार में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है। आज आपको परिवार से कार्यों में मदद मिलती रहेगी। आज आपकी दोस्तों के साथ किसी विशेष मुद्दे पर बातचीत हो सकती हैं, जिससे आपको उसका समाधान मिल जायेगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। आज आपका पूरा ध्यान अपने करियर को आगे बढ़ाने पर रहेगा। साथ ही आज आपको कार्यक्षेत्र में नए अवसर भी प्राप्त होंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। आज आपको ऑफिस में कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल होंगे। साथ ही परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज माता पिता की सलाह आपके लिए कारगर साबित होगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल होगी, जिससे आपकी चर्चा दूर-दूर तक होगी। आज आपको गंभीर मामलों को शांति और बातचीत से सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने जायेंगे। आज किसी काम के सिलसिले में अनजान व्यक्ति से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े व्यक्तियों को आज कहीं परफॉर्म करने का मौका मिलेगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको किसी सीनियर वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका मिलेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपकी व्यापारिक डील किसी बड़ी कम्पनी के साथ फाइनल होने की संभावना है। आज आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में चहल पहल बनी रहेगी।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों आज आपका दिन बेहद शानदार रहने वाला है। आज बॉस आपसे कुछ ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे, आप उनकी अपेक्षाओं पर खरे भी उतरेंगे। आज आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। आज किसी काम में अनुमान से ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहने की जरूरत है और जंक फूड खाने से भी बचना चाहिए।

Previous articleपुनर्विचार करने का वक्त
Next articleटीएमसी का नाम-सिंबल फ्रीज होने पर भडक़े राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी, सरकार चोरी और अब पार्टी चोरी, ये लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक