भारतीय तटरक्षक बल ने ओडिशा के पास डूबे मालवाहक जहाज से 2 चीनी नागरिकों को बचाया

Join Us

पारादीप, (आरएनएस)। भारतीय तटरक्षक बल (आईजीसी) ने गुरुवार को ओडिशा के पारादीप बंदरगाह के पास डूबे एक मालवाहक जहाज से 2 चीनी नागरिकों को सुरक्षित बताया है। दोनों नागरिकों की पहचान पैन टोंगलाई और चेन जियानहे के रूप में हुई है। उनको आईजीसी के जहाज वरद से पारादीप लाया गया है। दोनों को आव्रजन ब्यूरो और स्थानीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में अधिकृत कंपनी प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया है। बाकी लापता चालक दल के सदस्यों के लिए तलाशी अभियान जारी है।लौह अयस्क चीन ले जा रहे एमवी ओशन विनर जहाज का 20 अगस्त को पारादीप तट से लगभग 200 समुद्री मील दूर संपर्क टूट गया था।जहाज 20 अगस्त की रात पारादीप से निकला था। उसे सिंगापुर या चीन पहुंचना था। जहाज लापता होने के बाद आईजीसी और भारतीय नौसेना ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया।पनामा ध्वज वाले जहाज पर 24 चालक दल के सदस्य सवार थे, जिसमें 20 चीनी, एक बांग्लादेशी और 3 म्यांमार नागरिक सवार थे। भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों ने बताया कि अभी 2 लोगों को बचाया गया है, जबकि 22 चालक दल के सदस्यों का पता नहीं चला है। जहाज के डूबने के कारणों का भी पता नहीं चला है। हालांकि, जहाज की ओर से संकट की चेतावनी मिली थी। इसके बाद भारतीय एजेंसियों ने ऑपरेशन शुरू किया।
दोनों चीनी नागरिकों को राफ्ट से बचाया गया है। उन्हें चिकित्सा सहायता दी गई और उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।
००

Previous articleरक्षा आधुनिकीकरण, आत्मनिर्भर भारत-सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleसुप्रीम कोर्ट ने दहेज और क्रूरता के मामले में 10 निर्देश जारी किए