नेपाल में लापता भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए सरकार : खडग़े

Join Us

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने बुधवार को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया और भारत सरकार से आग्रह किया कि नेपाल में लापता 100 से अधिक भारतीय नागरिकों का पता लगाने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
खडग़े ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से वह हतप्रभ और दुखी हैं तथा इस आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि नेपाल में 100 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबरों को लेकर ‘‘गहरी चिंता’’ है.उन्होंने भारत सरकार से लापता लोगों का पता लगाने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।
खडग़े ने कहा कि इस कठिन समय में भारत को नेपाल को भी हर संभव मानवीय सहायता मुहैया करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है और सभी प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती है।
तिब्बत से लगे नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह अचानक आई विनाशकारी बाढ़ के बाद लापता करीब 400 लोगों में कम से कम 105 भारतीय और 37 अप्रवासी भारतीय (एनआरआई) शामिल हैं.
अधिकारियों ने बताया कि तिब्बत से सटे इलाके में आई अचानक बाढ़ से कई गांव तबाह हो गए और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा. अधिकतर भारतीय तिब्बत में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए जा रहे थे.

Previous articleकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला, कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 35 रुपए प्रति किलो की दर से बेचेगी प्याज
Next articleलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ.यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां