कर्नाटक में ऑनलाइन बिक रहा था धतूरा, अमेजन और स्वीगी समेत कई के लाइसेंस निलंबित

Join Us

बेंगलुरु,25 अगस्त(आरएनएस)। कर्नाटक में ऑनलाइन जहरीले धतूरे के फूल और फल को बेचे जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अमेजन, स्विगी, इंस्टामार्ट और बिगबास्के के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। विभाग ने यह कार्रवाई शिकायतों के आधार पर की है, जिसमें ऑनलाइन कंपनियों पर ऊपर जहरीले उत्पादों की बिक्री करने का आरोप था। इससे पहले प्राधिकरण ने धतूरा उत्पादों की बिक्री के साथ-साथ इन प्लेटफार्मों पर उनकी ऑनलाइन लिस्टिंग की जांच का आदेश दिया था।
विभाग ने जांच में पाया कि विभिन्न ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों पर धतूरे के फल-बीज बिक्री के लिए प्रदर्शित हो रहे थे। कुछ मामलों में एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण संख्या के साथ इनको बेचा जा रहा था।
जांच में विभाग को धतूरा के फल और बीज वाले पैकेटों पर खाद्य लाइसेंस, पंजीकरण संख्या मिली। यह भी पता चला कि उत्पाद गोदाम में संग्रहित थे, जिन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्मों से बेचा जाना था।
विभाग ने उत्पादों जहरीला और सेहत के लिए खतरनाक बताया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जांच के बाद कंपनियों के प्रतिनिधि अधिकारियों के समक्ष पेश हुए थे। अमेजन ने कोई जवाब नहीं दिया, जबकि इंस्टामार्ट ने संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा।
बिगबास्केट ने अपने जवाब में कहा कि उसने फलों की ऑनलाइन बिक्री बंद कर दी है और भविष्य में लेबल पर मानव उपभोग के लिए नहीं लिखा जाएगा।
नियामक ने कहा कि उत्पादों को खाद्य पदार्थ के रूप में संग्रहित करना, बेचना अस्वीकार्य है।

Previous articleहैदराबाद की ‘परिश्रम अदालत’ में 8.29 करोड़ रुपये के 65 विलंबित भुगतान मामलों का समाधान
Next articleकम दबाव के क्षेत्र के असर से कई राज्यों में भारी बारिश के आसार, दिल्ली समेत कई इलाकों में चेतावनी