महिलाओं का मुद्दा उठाया तो बोले- फेसबुक तक रहो, घर से बाहर मत निकलना
कोलकाता(ए)। ञ्जरूष्ट प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मुझे घर में नजरबंद करने और राजनीतिक रूप से परेशान करने की धमकी दी।रिपोट्र्स के मुताबिक ममता ने एक्स पर शुभेंदु का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें वे कहते हुए दिख रहे हैं कि ममता फेसबुक तक ही रहें। मैं उन्हें सडक़ पर नहीं आने दूंगा।ममता ने कहा कि शुभेंदु ने मुझे धमकी दी है कि अगर मैंने सडक़ों पर विरोध करने की कोशिश की, तो मुझे घर से बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा।
ममता ने कहा- राजनीति से संन्यास नहीं लूंगी
ममता ने आगे कहा कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगी। भाजपा को हाशिए पर पहुंचाने तक वह नहीं रुकेंगी। सिर्फ चार महीनों में ही बंगाल के लोगों को क्चछ्वक्क का असली चेहरा समझ आ गया।उन्होंने आरोप लगाया, ‘राज्य के अलग-अलग हिस्सों में महिलाएं अन्नपूर्णा भंडार आर्थिक सहायता योजना का पैसा मिलने में देरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं।
राज्य की बीजेपी सरकार अपात्रता का बहाना बनाकर लाभार्थियों की संख्या घटा रही है।’
ममता ने कहा, ‘हमने महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए लक्ष्मी भंडार योजना शुरू की थी, लेकिन क्चछ्वक्क अन्नपूर्णा भंडार का पैसा देने के लिए धर्म और नस्ल को आधार मान रही है। बीजेपी चुनाव से पहले सभी महिलाओं को अन्नपूर्णा योजना का पैसा देने का वादा कर अब उन्हें धोखा दे रही है।’








