दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

Join Us

नई दिल्ली,(ए.)। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। बम की धमकी ई-मेल के जरिये मिली। हालांकि पड़ताल के बाद बम की यह धमकी अफवाह निकली।
सुबह उच्च न्यायालय को ई-मेल से धमकी मिली कि दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर न्यायालय में 30 एमबी का ब्लास्ट होगा। वहीं, जिला अदालतों में 3 बजकर 11 बजे बम ब्लास्ट की धमकी दी गई। ई-मेल में लिखा था कि ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान।’दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पुलिस इससे निपटने के सभी प्रयास कर रही है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी कुणाल मल्होत्रा ने कहा कि बम की धमकी झूठी थी और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। इसके पहले भी 12 सितंबर 2025 को उच्च न्यायालय को बम की धमकी मिली थी। 17 अगस्त 2017 को भी दिल्ली पुलिस मुख्यालय को फोन कर इस बात की धमकी दी गई थी कि उच्च न्यायालय को उड़ा दिया जाएगा।

Previous articleपीपलकोटी सुरंग हादसा: मलबे में जिंदगी की तलाश, सेना समेत कई एजेंसियां रेस्क्यू में जुटीं
Next articleराहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक भाषण के खिलाफ शिकायतें खारिज