महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला

Join Us

नांदेड़, (आरएनएस)। पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिनदहाड़े हमला हुआ है। बादल तख्त श्री हजूर साहिब पहुंचे थे, जहां उन पर कृपाण से हमला किया गया है। इसे एक जानलेवा हमला बताया जा रहा है। उनके हाथ में चोट आई है। उनके साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। बादल को नांदेड़ के यशोसाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बादल परिवार के साथ तख्त श्री पटना साहिब आए हैं। गुरुवार को सुबह साढ़े 11 बजे माता साहिब गुरुद्वारे जाते समय उनके पास एक व्यक्ति आया और कृपाण से हमला कर दिया। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसे रोका। हालांकि, तब तक बादल के हाथ में हथियार लग गया और सुरक्षा में तैनात इंस्पेक्टर संतोष केंद्रे भी घायल हो गए।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

Previous articleयुवा, डॉक्टर-इंजीनियर बनने के साथ ही राजनीति में आकर लोकतंत्र को सशक्त बनाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next articleगुजरात में चांदीपुरा वायरस से 25 बच्चों की मौत, विशेषज्ञों को नहीं पता कैसे फैल रहा संक्रमण