आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज के दिन किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ोतरी करेगा। आज के दिन आप ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी करने से भी बचें तो और भी अच्छा रहेगा।
वृष राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज खुद को आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें, इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला बनेगा। आज अचानक आए ख़र्चे आपका आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं लेकिन जीवनसाथी की सहायता से आप हर मुश्किल से पार पा लेंगे। आज बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करेंगे इससे आपकी खुशी और बढ़ेगी। आज लंबे समय से अटके मुआवजा और कर्ज आदि से आपको छुटकारा मिलने के योग बन रहे हैं। अगर आपको लगता है कि आप दूसरों की मदद के बिना महत्वपूर्ण कामों को कर सकते हैं, तो आपको बिना देरी किये काम को शुरू कर देना चाहिए।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज रचनात्मक काम आपको सुकून देगा। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज आपको अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग बन रहे है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपके विनम्र स्वभाव की सराहना होगी। आज आसपास के व्यक्ति आपके स्वभाव की तारीफ करेंगे। आप व्यापार को मजबूती देने के लिए आज कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहेगा। आज किसी से भी अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाएं नहीं। आज आप आत्मविश्वास की कमी को ख़ुद पर हावी न होने दें, आप पूरे फोकस के साथ काम करें तो आपको अच्छा परिणाम मिलेगा।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। आज आप किसी काम को मेहनत और लगन से पूरा करेंगें , जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जीवन के अहम दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य समस्या से आज आपको काफी रिलैक्स होने की संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ खऱीदने से पहले उन चीजों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। अचानक मिला कोई सुखद संदेश आपको खुश कर देगा।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। दोस्तों के साथ आज की शाम अच्छी रहेगी लेकिन समय का ख्याल आपको रखना पड़ेगा नहीं तो माता जी डांट पड़ सकती है। विवाहित दंपतियों को आज अपनी संतान की शिक्षा पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज मानसिक दबाव के बावजूद आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज जरूरी काम में मन लगाएं और जज्बाती बातों से बचें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढिय़ा दिन गुजऱने वाला है।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपके व्यवहार में विनम्रता और लचीलापन ही आपको सम्मान दिलाएगा। पारिवारिक संबंधों में गहराई और अपनापन आपको महसूस हो सकता है। आज किसी समारोह के होने कारण से आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है जिसे आप बखूबी पूरा भी करेंगे।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आप मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल करेंगे। आज घर की छोटी-छोटी खुशियों में शामिल होकर आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे।

 

Previous articleमंजूरियां वैध बनी रहेंगी
Next articleपूर्व राष्ट्रपति कोविंद की आत्मकथा लॉन्च पर पीएम मोदी ने सुनाया अनसुना किस्सा, युवाओं को भी दी बड़ी नसीहत