मेष राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नयी योजना बनायेंगे, जिससे आपकी कामयाबी आसमान की बुलंदियों पर होगी। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से हो सकती है , आपकी पुरानी यादें ताज़ा होंगी।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए शुभफलदायक रहने वाला है। आपकी कार्य योजनाओं को नई गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग भरपूर मात्रा में मिलेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ़ होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है, आज बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए आपको बढिय़ा मौका मिलेगा। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होने के योग बने हुए हैं। आज शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को नई गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर सोच समझकर भरोसा करें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपके बढ़ते खर्चे समस्या का कारण बन सकते हैं इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। आज किसी संपत्ति का क्रय विक्रय जल्दबाजी में ना करें।
तुला राशि : आज का दिन ताजगी से भरा रहने वाला है रहेगा। आज किसी करीबी व्यक्ति से काम संबंधी नाराजगी दूर होगी। जिन बातों में आपकी ज्यादा रुचि है, आज उन पर ज्यादा ध्यान देंगे आपको ख़ुशी होगी। आज आपके घर में नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है साथ ही धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज आप अन्य लोगों ने जिस प्रकार से अपने काम में प्रगति की
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। विरोधी आज आपके काम में व्यवधान डालने की कोशिश करेंगे लेकिन आप अपनी समझदारी से उससे बाहर निकल आएंगे।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है, बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। आज छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको बढिय़ा मुनाफा होगा।
मकर राशि : आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंगों से भरा रहने वाला है। आज अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से संबंधित गतिविधियों में आज सफलता मिल सकती हैं। व्यावसायिक गतिविधियों में आज सुधार आएगा।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप बिजनेस में लाभ लेने के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ेगी। साथ ही आज आपको वाद-विवाद से दूर रहना होगा ताकि आप अपना मन काम में लगा सके।






