भोपाल(आरएनएस)। मध्य प्रदेश में मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को राजधानी भोपाल पहुंचे करीब 2 हजार किसानों ने होशंगाबाद रोड पर डेरा डाल दिया है। मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे प्रदर्शनकारी किसानों को पुलिस ने सीआईएसआर के सामने बैरिकेड्स और बसें लगाकर रोक दिया, जिसके बाद किसान सडक़ पर ही धरने पर बैठ गए। किसान नेताओं ने स्पष्ट ऐलान किया है कि वे पूरी रात सडक़ पर ही बिताएंगे और बुधवार सुबह एक बार फिर मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। होशंगाबाद रोड, एम्स और कटारा हिल्स में 3 ्यरू लंबा जामट्रैफिक डायवर्जन: पुलिस द्वारा 11 मील से वाहनों का रूट डायवर्ट किए जाने के कारण कटारा हिल्स मार्ग पर करीब 3 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।प्रभावित इलाके: होशंगाबाद रोड, एम्स , बंसल प्लाजा और कटारा हिल्स रोड पर गाडिय़ां घंटों रेंगती नजर आईं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएम हाउस की तरफ बढ़ रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए। सडक़ के बीचों-बीच बसें खड़ी कर और वाटर कैनन तैनात कर रास्ता पूरी तरह ब्लॉक कर दिया गया।एडिशनल एसपी अनिल शर्मा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसानों को आगे बढऩे से रोकने के लिए सीआईएसआर के पास आखिरी पॉइंट तय किया गया है। इससे पहले भी कई स्थानों पर पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक और आमना-सामना देखने को मिला।








