सनी देओल ने दुनिया की सभी माताओं को समर्पित की बटवारा 1947, ट्रेलर रिलीज का किया ऐलान

Join Us

सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म बटवारा 1947 की रिलीज डेट नजदीक आ रही है. बटवारा 1947 इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसका इंतजार सनी के फैंस को बेसब्री से है. सनी एक बार फिर बटवारे वाली कहानी के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं. उनकी क्लासिक फिल्म गदर की भी यही कहानी थी, जो भारत की असली ब्लॉकबस्टर फिल्म बन चुकी है. अब बटवारा 1497 दर्शकों पर कितना असर छोड़ती है यह तो अगले महीने अगस्त में ही पता चलेगा. इससे पहले फिल्म बटवारा 1947 के ट्रेलर का इंतजार कर रहे दर्शकों को बता दें कि इसकी डेट का खुलासा हो चुका है. सनी ने अपने एक लेटेस्ट पोस्ट में इसकी जानकारी दे दी है.
बटवारा 1947 का ट्रेलर जयपुर में एक ग्रैंड इवेंट में होगा और इसके बाद ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में मुंबई में भी होगा. आमिर खान प्रोडक्शंस बैनर तले बनी फिल्म बटवारा 1947 का ट्रेलर सिंगल स्क्रीन थिएटर राज मंदिर में लॉन्च होगा. यहां फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और मेकर्स भी मौजूद होंगे और आमिर खान भी यहां पहुंचने वाले हैं. फिल्म बटवारा 1947 का ट्रेलर आज 28 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है. इसके बाद कल 29 जुलाई को मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट होगा. वहीं, यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सनी ने बटवारा 1947 के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान कर अपनी मां के साथ एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसमें वह अपनी मां के साथ नजर आ रहे हैं. इस फोटो को शेयर कर सनी ने लिखा है, मेरी मां ही मेरा रब है, मेरा प्यार, मेरा हौसला, मेरी ताकत, बटवारा 1947 मैं अपनी मां और दुनिया की हर मां को समर्पित करता हूं, ट्रेलर कर रिलीज होगा.
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह सैय्यद असगर वजाहत के मशहूर नाटक जिस लाहौर नई देख्या पर बेस्ड है. फिल्म की कहानी भारत-पाकिस्तान के बटवारे के दौर की है, जिसमें लखनऊ से लाहौर पहुंचे एक मुस्लिम परिवार और अपनी पुश्तैनी हवेली छोडऩे से इनकार करने वाली एक हिंदू बुजुर्ग महिला के बीच बने रिश्ते को दिखाया जाएगा है.

Previous articleथलपति विजय के बेटे जेसन की फिल्म सिग्मा की रिलीज डेट आगे बढ़ा, अब 18 सितंबर को देगी दस्तक?
Next articleओह माय डॉग की रिलीज तारीख बदली, अब 7 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी