मेष राशि- आज का दिन आपके लिए नई ताजगी से भरा रहने वाला है। आज आपके साकारात्मक व्यक्तित्व से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आप किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा लेंगे जहाँ आपकी मुलाकात किसी बड़े राजनीतिक पद वाले व्यक्ति से होगी साथ ही नए संपर्क बनेगे।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आज अपनी खास बात किसी से शेयर ना करें। आज माता जी की सलाह से लिया गया निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा।आज रोजमर्रा के काम से दूर कहीं प्रकृति की खूबसूरत वादियों में समय बिताएंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके जीवन में नए परिवर्तन लेकर आने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति आपका अधिक सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज रुके हुए किसी काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। वो पैसा जो उधार देकर वापस पाने की उम्मीद छोड़ चुके थे आज आपको वापस मिल सकता है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपने अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में बदलाव लाने के लिए जो योजनाएं बनाई हैं, आज उन पर अमल करने का उचित समय है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य करें। आज आप अपनी कार्य योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें। आज अचानक धनलाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आस- पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नयी ऊर्जा का संचार होगा। बिजनेस में आपको मेहनत के बहुत अच्छे नतीजे हासिल होंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजना बन रही है, तो आज उसके पूरा होने का समय आ गया है। आज का समय आपके लिए उपलब्धियों वाला है। आज जीवनसाथी की सफलता से आपको गर्व होगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आप नए कामों की योजनाएं बनाएंगे और उसे आगे बढ़ाने के लिए मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढेगा और आप काम को बढिय़ा तरीके से करेंगे। आज पारिवारिक फरमाइशों को पूरा करने में में अधिक बीतेगा। करियर को बेहतर बनाने के लिये आज आप किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ मिलकर कुछ बेहतर प्लान करेंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप मार्केटिंग और मीडिया से जुड़े कामों पर अधिक ध्यान देंगे कुछ नई योजनाएं भी बनाएंगे। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। आज पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला सुलझ जाएगा। मेडिकल स्टोर चला रहे लोगों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी।
मीन राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज अपनी कार्यप्रणाली में बदलाव लाने से आने वाले दिनों मे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। मित्रों के साथ बिताए हुए समय को सोचकर सुकून मिलेगा।
आज आपको संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।आज आप आय के स्रोत बढ़ाने का प्लान बनाएंगे। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज अचानक हुये धन लाभ से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर।






