मेष राशि- आज का दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। आज अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। आज आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे। यह समय अपने व्यवहार और पिछले दिनों में की गई गलतियों में सुधार लाने का है।
वृष राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज अचानक ही महत्वपूर्ण काम के पूरे हो जाने से आपको बहुत प्रसन्नता होगी। आज आपका अधिकतम समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में बीतेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्ते में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी।
मिथुन राशि- आज आपका दिन ताजगी भरा रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा।
कर्क राशि- आज आपका दिन मिली जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज के दिन यदि धैर्य और समझदारी से कार्य करेंगे तो आपको सफलता मिलनी तय है। घर के रखरखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी योजना बना सकते हैं। आज आपको पुराने दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए लकी साबित होने वाला है। आज आप घर पर ही धार्मिक अनुष्ठान करवाने की योजना बनायेंगे। भविष्य को लेकर बनाई कार्य योजनाएं आज कारगर साबित होंगी।
कन्या राशि- आज आपका दिन आपके लिए यादगार साबित होगा। प्रतियोगी छात्रों के लिए किसी परीक्षा का मोस्ट अवेटेड रिजल्ट उनके पक्ष में आएगा। आज उनका चयन प्रशासनिक क्षेत्र में हो जाने से घर में उत्सव जैसा माहौल होगा। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। आज हर रोज की गतिविधियों और व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें। आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को आज बखूबी निभाएंगे। स्टूडेंट्स को आज टीचर द्वारा विशेष मार्गदर्शन मिलेगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से आपको बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभान्वित हो सकते हैं। लंबे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए बदलाव भी कर सकते हैं। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।
धनु राशि- आज आपका दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आपकी कार्य योजनाओं को आज सकारात्मक दिशा मिलेगी। रियल स्टेट और प्रॉपर्टी संबंधी रुका हुआ मामला किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा हो जाएगा। आपके सहज और मिलनसार स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
मकर राशि- आज का दिन आपके जीवन में नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे साथ ही पिछले कुछ समय से चल रही आर्थिक समस्याओं से आज राहत मिलेगी। व्यक्तित्व को निखारने के लिए किये गये प्रयास का अच्छा परिणाम आज सामने आएगा और समाज में आपकी एक नई छवि बनेगी। कुंभ राशि- आज दिन आपके लिए ज्ञानवर्धक रहेगा। आज आप किसी सेमिनार में हिस्सा लेंगे जहां आप काफी जानकार लोगों से मिलेगे कुछ नया सीखने को मिलेगा इसके अलावा किसी धार्मिक समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
मीन राशि- आज का दिन आपके फेवर में रहेगा। टेक्नोलॉजी से जुड़े लोगों को आज नए अवसर मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, लेकिन साथ ही साथ आय के स्त्रोत बढऩे से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी।
इस राशि के लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी कविता या कहानी के लिए उन्हें सम्मानित किया जायेगा। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनेगी और घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।






