नईदिल्ली(आरएनएस)। केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के समर्थकों को बातचीत का न्यौता दिया था, जिसे प्रदर्शनकारी छात्रों ने ठुकरा दिया है। दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने छात्रों को स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के आवास या कार्यालय पर बातचीत को बुलाया था। प्रदर्शनकारियों ने इसे ठुकराते हुए मांग की कि बातचीत जंतर-मंतर पर हो या फिर किसी और जगह होनी चाहिए। सीजेपी ने एक दिवसीय प्रदर्शन का आह्वान भी किया है।सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी छात्रों के बीच सरकार के न्यौते की घोषणा करते दिख रहे हैं।रांका ने प्रदर्शकारियों से कहा कि सरकार कह रही है कि वह जंतर-मंतर पर बातचीत करने नहीं आएगी क्योंकि वह काफी डर रहे हैं। रांका ने कहा कि जितेंद्र सिंह ने नड्डा के आवास या कार्यालय पर बातचीत का प्रस्ताव दिया है, जिसे प्रदर्शकारियों ने एक स्वर से मना कर दिया।सीजेपी ने छात्रों पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में पूरे देश में एक दिन के प्रदर्शन का आह्वान किया है।
पार्टी ने एक्स पर बताया कि शुक्रवार 24 जुलाई को हर जिले में एक मांग के साथ एक दिन का प्रदर्शन किया जाएगा।








