मुंबई ग्रैंड वर्ल्डवाइड रिलीज़ में अब बस तीन दिन बाकी हैं और इसी बीच ‘जन नायगन’ (हिंदी में ‘जन नेता’) के मेकर्स ने फिल्म का एक धांसू नया पोस्टर रिलीज़ कर एक्साइटमेंट को डबल कर दिया है। साल की सबसे बड़ी सिनेमैटिक रिलीज़ में शुमार इस फिल्म को लेकर फैंस का जोश पहले ही हाई है, खासकर इसलिए क्योंकि यह बड़े पर्दे पर थलपति विजय की आखिरी फिल्म होने जा रही है।
नए पोस्टर में थलपति विजय एक रौबदार पुलिस ऑफिसर के अवतार में फुल स्वैग और पावर के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं, बॉबी देओल की इंटेंस मौजूदगी कहानी में टकराव का तडक़ा लगाते हुए एक जबरदस्त फेस-ऑफ की ओर इशारा करती है। पोस्टर की पहली झलक ही साफ कर देती है कि फिल्म में एक्शन, स्केल और इंटेंसिटी का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है। फिल्म को लेकर बढ़ती दीवानगी के बीच ‘जन नायगन’/‘जन नेता’ की एडवांस बुकिंग भी शानदार अंदाज में शुरू हो चुकी है।
देशभर में फैंस तेजी से टिकट बुक कर रहे हैं और शुरुआती रिस्पॉन्स बता रहा है कि थलपति विजय को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने का क्रेज किस कदर सिर चढक़र बोल रहा है। एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। ‘जन नायगन’ (हिंदी में ‘जन नेता’) को केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण ने ज़ी स्टूडियोज़ के सहयोग से प्रोड्यूस किया है। अब जब रिलीज़ में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं, एक्साइटमेंट हर गुजरते पल के साथ बढ़ती जा रही है।
फैंस भी थलपति विजय की इस आखिरी सिनेमैटिक आउटिंग को बड़े पर्दे पर एक यादगार जश्न की तरह सेलिब्रेट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसके बाद वह अपनी जिंदगी के एक नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। ‘जन नायगन’ (हिंदी में ‘जन नेता’) 23 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।








