मुझ पर कंडोम फेंके… यौन उत्पीडऩ और मारपीट की, ट्रेनी आईपीएस अधिकारी पर महिला अधिकारी के गंभीर आरोप

Join Us

हैदराबाद ,20 जुलाई ,(आरएनएस)। हैदराबाद के शिवरामपल्ली स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी  में एक महिला ट्रेनी अधिकारी की शिकायत पर अत्तापुर पुलिस ने एक ट्रेनी आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला अधिकारी ने आरोपी पर यौन उत्पीडऩ, मारपीट, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी की पहचान उदय कृष्णा रेड्डी के रूप में हुई है।
शिकायत के मुताबिक, कथित घटनाएं जून के अंतिम सप्ताह से शुरू हुईं और कई सप्ताह तक जारी रहीं। महिला अधिकारी का आरोप है कि आरोपी ने उसे अश्लील और आपत्तिजनक संदेश भेजे तथा साथी प्रशिक्षु अधिकारियों के सामने उसके बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक और यौन उत्पीडऩ किया। साथ ही उसकी अनुमति के बिना एक निजी वीडियो रिकॉर्ड कर उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की और वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उसकी छवि खराब करने के उद्देश्य से उसके बारे में झूठी और अपमानजनक बातें भी फैलाईं।
पीडि़ता के अनुसार, 9 जुलाई की रात आरोपी ने उसे जबरन रोका, अपने कमरे में ले गया, उसके बाल खींचे, गला घोंटने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू रखकर उसे बाहर जाने से रोका। शिकायत में यह भी आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी ने उस पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके, उसके साथ अभद्र हरकत की और निजी अंगों को छूने की कोशिश की। महिला का यह भी आरोप है कि 10 जुलाई को आरोपी ने दोबारा उसके साथ मारपीट की।
शिकायत के आधार पर अत्तापुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह मामला सामने आने के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस अकादमी में हलचल मच गई है। हालांकि, फिलहाल आरोपों की जांच जारी है और मामले में किसी भी पक्ष के दावों की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Previous articleप्रधानमंत्री मोदी बोले- ‘जहां तथ्य और तर्क होते हैं, वहां तूफान के लिए जगह नहीं होती’
Next articleकॉकरोच’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी