स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते एक माह बंद रहेगा लाल किला

Join Us

 -15 अगस्त तक पर्यटकों के प्रवेश पर रोक, प्रधानमंत्री करेंगे ध्वजारोहण और राष्ट्र को संबोधित
नईदिल्ली(आरएनएस)। दिल्ली का ऐतिहासिक लाल किला 15 जुलाई से आम जनता के लिए एक महीने के लिए बंद कर दिया गया है। यहां 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का हवाला देते हुए 15 अगस्त तक लाल किला बंद करने का आदेश जारी किया है। इस दौरान पर्यटकों को ऐतिहासिक स्मारक में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। लाल किला अब 15 अगस्त के बाद आम लोगों के लिए खुलेगा। स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और आमंत्रित अतिथियों सहित हजारों लोग शामिल होते हैं, जिसके लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा कार्यक्रम स्थल समेत पूरे क्षेत्र की जांच-परख की जाती है। पिसुरक्षा एजेंसियां किले को नियंत्रण में लेती हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मंच निर्माण, बैठने की व्यवस्था, पूर्वाभ्यास और अन्य तैयारियों के लिए यह बंद रहता है।
किले को इस साल पहली बार 30 दिन के लिए बंद नहीं किया जा रहा, बल्कि इससे पहले 2025 भी यह 30 दिन के लिए बंद हो चुका है। यह क्रम 2022 से चल रहा है।हालांकि, पहले किले को बंद करने की अवधि कम होती थी। वर्ष 2021 में किले को 21 जुलाई से 15 अगस्त तक 26 दिन के लिए बंद किया गया था।
वर्ष 2018 में 8 से 15 अगस्त तक केवल 8 दिन की बंदी थी।
पिछले काफी समय से दिल्ली समेत लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अभी 6 दिन पहले, शनिवार को मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा फोन आया जिसमें दिल्ली के लाल किले को उड़ाने की धमकी दी गई थी। हालांकि, यह फर्जी पाया गया।
पिछले साल नवंबर 2025 में लाल किले के पास कार में आतंकी धमाका हुआ था, जिसमें 12 से 15 लोग मारे गए थे।

Previous articleधीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, जमीन विवाद में मारी थी गोली; बाबा ने झाड़ा पल्ला