धमाल 4 का दुनियाभर में कहर, अल्फा से पेद्दी तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर

Join Us

अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपने नाम की तरह ही इस कॉमेडी-ड्रामा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचाकर रख दिया है। इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म धमाल फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है, जो रिलीज के बाद से ताबड़तोड़ कारोबारी करती जा रही है। इसके आगे आलिया भट्ट की अल्फा और अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का कैसा हाल रहा? आइए जानते हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक, इसने रिलीज के तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।
फिल्म ने 14 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था और दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
इसके बाद घरेलू स्तर पर फिल्म कुल 65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। वहीं इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 92 करोड़ तक पहुंच गया है।
फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन और जावेद जाफरी भी अहम किरदारों में शामिल हैं।
उधर आलिया अभिनीत फिल्म अल्फा ने रिलीज के 10वें दिन 2.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।
इसी के साथ घरेलू स्तर पर फिल्म का कुल नेट कलेक्शन एक सप्ताह में महज 53.60 करोड़ रुपये हो सका है।
फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं।
दूसरी ओर, वेलकम टू द जंगल भी सुस्त गति से आगे बढ़ रही है। इसने 17वें दिन 1.90 करोड़ कमाए हैं, जिससे कुल कलेक्शन अब 129.55 करोड़ रुपये हो गया है।

Previous articleसीरीज आदर्श बाल विद्यालय का ट्रेलर जारी, स्कूल की व्यवस्था सुधारते दिखे केके मेनन
Next articleसमूल सुधार की जरूरत