
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
दक्षिण पश्चिम विधानसभा के प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में 591 प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
भोपाल (संदीप पंडा)। नवप्रयास सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति द्वारा आयोजित तीसरा प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 रवींद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। समारोह में कक्षा 10 वीं के 291, कक्षा 12वीं के 179, स्नातक, स्नातकोत्तर के 48 मेघावी विद्यार्थी एवं खेल, कला, साहित्य में 73 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। पूरा सभागार विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से भरा हुआ था, जो इस कार्यक्रम के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शा रहा था। डॉ. मिनी मेहरा ने आयोजन समिति का आभार एवं विद्यार्थियों को बधाई दी, उन्होंने कहा कि प्रतिभा सफलता के द्वार खोलती है, लेकिन मूल्य चरित्र का निर्माण करते हैं। उपलब्धियों को पहचान मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। सफलता के पीछे माता-पिता, शिक्षकों, परिवार एवं मित्रों के योगदान का महत्व हैं। दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं। डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि आपकी यहां सफलता केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आपके अनुशासन निरंतर परिश्रम, आत्मविश्वास और परिवार तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। यह सम्मान आपकी मंजिल नहीं बल्कि एक नई और बड़ी यात्रा का प्रारंभ है। उन्होंने कहा सफलता का अर्थ केवल ऊंचा वेतन या प्रतिष्ठित पद प्राप्त करना नहीं है। सच्ची सफलता तब है जब आपका ज्ञान, आपका चरित्र और आपकी क्षमता देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दे। ईमानदारी, अनुशासन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने व्यक्तित्व का हिस्सा बनाइए। डॉ सिंह ने विधायक भगवानदास सबनानी एवं समिति को हार्दिक बधाई दी। डॉ आशुतोष सिंह एवं डॉ मिनी मेहरा ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी जिज्ञासा एवं उनके प्रश्नों के उत्तर दिये। विधायक भगवानदास सबनानी ने अपने स्वागत भाषण में विधायक भगवानदास सबनानी ने माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत कर आभार व्यक्त किया कि, उन्होंने अपने बहुमूल्य समय में से समय देकर इस आयोजन को गरिमा प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में मेघावी विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है, और यह सब संभव हो पाया है सरकार की नीति और तुरंत फैसलों से, उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत कर कहा कि दक्षिण पश्चिम विधानसभा परिवार की बेटियों ने बढ़ाया प्रदेश का नाम, हमारी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं हर क्षेत्र में किया नाम रोशन। बच्चों का सम्मान मां-बाप को गर्व से भर देता है यहां पिता होकर मेंने महसूस किया है। यहां हमारी समिति का तीसरा आयोजन है, और यहां बताते हुए मुझे अत्यन्त हर्ष हो रहा है कि हर वर्ष हमारे क्षेत्र की प्रतिभाओं में वृद्धि हुई है, जो हमारे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं साथ ही भविष्य में राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बनेंगे। कार्यक्रम की संयोजक आरती राजू अनेजा समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन प्रतिभाओं का किया सम्मान
मेधावी छात्रा चांदनी विश्वकर्मा कक्षा 12वीं में 98.8%, मुस्कान कुशवाह कक्षा 10वीं में 98.8%, अदिति मट्टा।
खेल में आस्था पांडे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेलिंग ( नौकायान )।
डॉ वीणा सिन्हा, साहित्यकार, डॉ प्रीति खरे, ब्रजेश राजपूत लेखक, संजय मेहता रंगमंच, सहित अन्य प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।








