मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके परिवारजन आपसी सामंजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सफल होंगे , घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका खास योगदान रहेगा।
वृष राशि- आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी काम समय पर निपटा लेंगे।
मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। टेक्नॉलॉजी की पढ़ाई कर रहे छात्रों को आज जॉब के लिए ऑफर आ सकता है। दफ्तर का पुराना उलझा हुआ मामला आज सुलझ जाएगा। बच्चों द्वारा शुभ समाचार मिलने से घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि- आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढ़ाई में मन लगाने और अपना टाइम टेबल पुनर्निर्धारित करने की जरूरत है। कृषक वर्ग को आज सरकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके जीवन यादगार रहेगा। आज व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। पारिवारिक और व्यवसायिक मैनेजमेंट अच्छा रहेगा। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ घर के नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श करेंगे।
कन्या राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी योग्यता के बल पर ऐसा फैसला ले सकते हैं कि आपको खुद ही आश्चर्य होगा।
तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज सरकारी कामों में कुछ अनुभवी लोगों की राय लेने से आपका काम आसान हो जायेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद होंगी। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे और अपने व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन अच्छे खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। बेवजह के कामों में अपना समय बर्बाद न करके रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। आज व्यस्तता से भरी दिनचर्या रहेगी, फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे।
धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे आपका अच्छा ताल मेल बनेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आज काम करने के तरीकों में बदलाव न करके मौजूदा स्थिति पर ही फोकस करेंगे। आज बिजनेस के कामों में फैसला लेते वक्त परिवार वालों की सलाह जरूर लें, आपको उचित समाधान मिलेगा।
मकर राशि- आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए उनका प्रोत्साहन करेंगे। आज आपका बिजनेस अच्छी गति से आगे बढ़ेगा, जिससे अधिक मुनाफा होगा।
कुंभ राशि- आज आपका दिन बहुत ही खास होने वाला है। कुछ नया सीखने की प्रबल इच्छा आपके अनुभव को और अधिक बढ़ाएगी। आज रुका हुआ आय का स्रोत फिर शुरू हो सकता है। किसी भी काम को करने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह-मशविरा जरूर करें।
मीन राशि- आज आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए नया खुशियां लेकर आया है। आज अपनी दिनचर्या को लेकर बनाए गए नियम आपको राहत देंगे और सभी कार्य व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे।
वर्किंग वूमेन्स घर की जिम्मेदारियों और व्यवसाय में अच्छा तालमेल बना लेंगी। सरकारी नौकरी वालों को आज अतिरिक्त कार्यभार मिल सकता है। आज किसी विशेष पॉलिसी के तहत किया गया निवेश आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पैतृक संपत्ति से संबंधित मामला आपस में बातचीत से ही आसानी से हल हो सकता है। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे, आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। आर्थिक स्थिति बढिय़ा रहेगी।






