जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर सख्त रोक

Join Us

पुरी(आरएनएस)। ओडिशा के पुरी में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इस भव्य उत्सव के दौरान देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने पुरी शहर और उसके आसपास के 5 किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन  घोषित कर दिया है।
16 से 27 जुलाई तक ड्रोन पर पाबंदी
प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, रथ यात्रा, बाहुड़ा यात्रा और इससे जुड़े अन्य सभी धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान 16 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक ड्रोन या किसी भी प्रकार की मानव रहित विमान प्रणाली  के उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन का मानना है कि इतनी बड़ी भीड़ के ऊपर अनियंत्रित ड्रोन उड़ाने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। इस पाबंदी के दौरान निजी तौर पर ड्रोन के संचालन, उड़ान और लॉन्चिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था, हवाई निगरानी, सरकारी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी, मैपिंग और आपदा प्रबंधन जैसे जरूरी कामों के लिए अधिकृत सरकारी एजेंसियों को छूट दी जाएगी। इसके लिए भी उन्हें जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक (स्क्क) से विशेष लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Previous articleदेशभर में मानसून का कहर: उत्तर प्रदेश में 19 की मौत, उत्तराखंड में 1,000 लोग फंसे; उफान पर नदियां, कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित
Next articleरामलला के खजाने पर डाका डाल शेयर बाजार में लगाते थे पैसा, दान चोरी मामले में बड़ा खुलास