हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दलाल स्ट्रीट पर मानों पैसों की सुनामी आ गई। बाजार खुलते ही निवेशकों की झोली पैसों से भर गई और महज 120 सेकंड के भीतर ही शेयर बाजार के निवेशकों ने 4.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बंपर मुनाफा कूट लिया। आईटी सेक्टर के शेयरों ने इस ऐतिहासिक तेजी में रॉकेट का काम किया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी ने जबरदस्त छलांग लगाते हुए निवेशकों को मालामाल कर दिया है।
सेंसेक्स और निफ्टी की तूफानी रफ्तार
लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में शानदार हरियाली छाई हुई है। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (क्चस्श्व) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स बाजार खुलते ही बुल रन में शामिल हो गया। सुबह 9:30 बजे सेंसेक्स 714 अंकों के बंपर उछाल के साथ 77,448.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि थोड़ी ही देर में यह 785.03 अंकों की लंबी छलांग लगाकर 77,526.85 के दिन के सर्वोच्च स्तर (हाई) पर पहुंच गया। दूसरी तरफ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (हृस्श्व) के निफ्टी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। निफ्टी 208.50 अंक चढक़र 24,169.80 पर खुला और देखते ही देखते 225 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 24,187.90 के स्तर को पार कर गया।
टेक शेयरों ने किया कमाल, रिलायंस ने भी दिया साथ
शेयर बाजार में आई इस तूफानी तेजी के पीछे सबसे बड़ा हाथ दिग्गज आईटी कंपनियों के शेयरों का रहा है। बीएसई के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और टीसीएस (ञ्जष्टस्) जैसी नामचीन कंपनियों के शेयरों में दो से तीन फीसदी तक की जबर्दस्त तेजी दर्ज की गई है। सिर्फ आईटी सेक्टर ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने भी निवेशकों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है। रिलायंस के शेयरों में करीब 1.5 फीसदी का शानदार इजाफा देखा गया, जिसने बाजार की इस तेजी को और मजबूती दी।
इन शेयरों में दिखी सुस्ती, 57 शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड
एक तरफ जहां बाजार में चौतरफा खरीदारी का जश्न मन रहा है, वहीं कुछ शेयरों ने निवेशकों को थोड़ा निराश भी किया है। दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा इटरनल और सनफार्मा जैसे शेयरों में भी मामूली सुस्ती देखने को मिली। हालांकि, बाजार का ओवरऑल मूड बेहद सकारात्मक बना हुआ है। एनएसई पर कुल 2689 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2144 शेयर हरे निशान यानी भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, तेजी के इस आंधी में 57 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने अपने 52 हफ्तों का नया हाई (पीक) बनाकर निवेशकों को छप्पर फाड़ रिटर्न दिया है।








