नई दिल्ली, (आरएनएस)। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हमने सनातन पर आए संकट और उसे अधर्मियों से मुक्त करने के लिए आपस में चर्चा की।
उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज प्रात: काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता। उल्लेखनीय है कि अखिलेश यादव ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी को लगातार उठाया और इसके सहारे भाजपा पर निशाना साधा। राम मंदिर में चंदा चोरी से दुनिया का हर सनातनी आहतइसके पहले, अखिलेश यादव ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा, चंदा व दान चोरी का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं और इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था।








