अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म राका से फिर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। पुष्पा 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अप्रैल महीने में, निर्माताओं ने फिल्म से अल्लू की पहली आधिकारिक झलक सोशल मीडिया पर साझा की थी। इस बीच, फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट आया है जिसने लोगों के बीच इस परियोजना को लेकर हलचल मचा दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक, राका में अल्लू और श्रीलाला के बीच एक सहयोग देखने को मिल सकता है। सूत्र ने कहा, कुछ दिन पहले श्रीलीला, अल्लू अर्जुन के साथ लगातार 2 दिनों तक राका की शूटिंग कर रही थीं। अभी कुछ पक्का नहीं है, लेकिन कुछ तो चल रहा है। और अगर यह सच है तो राका के साथ पुष्पा 2 की धूम जारी रहेगी। बता दें, दोनों ने पुष्पा 2 में एक डांस नंबर करके धमाल मचा दिया था।
फिलहाल, श्रीलीला के राका के साथ जुडऩे की अटकलों पर निर्माताओं ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है। फिल्म में पहली बार अल्लू के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगी। खबरों की मानें, तो उन्हें इसमें एक शक्तिशाली योद्धा की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकेगा। फिल्म की कहानी एक शक्तिशाली नायक के इर्द-गिर्द घूमने की उम्मीद है, जो हिंसा और बदला के संघर्षों में घिरा है। राका 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने उतरेगी।








