फिल्म रहूं मैं तेरे रूबरू का दमदार ट्रेलर जारी, सस्पेंस और थ्रिल से है भरपूर, 17 जुलाई को होगी रिलीज

Join Us

बॉलीवुड निर्देशक इंद्र दास की फिल्म रहूं मैं तेरे रूबरू का टीजर काफी चर्चाएं बटोर चुका था। अब निर्माताओं ने इसका आधिकारिक ट्रेलर जारी कर दिया है, जो प्यार, सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। फिल्म में आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य किरदारों में शामिल हैं। इसका निर्माण सुमन सौरभ ने एसएस एंटरटेनमेंट वर्ल्ड और रेडआई स्टूडियो के बैनत तले किया है। यह एक दिलचस्प मर्डर-मिस्ट्री है, जिसके ट्रेलर के साथ रिलीज तारीख भी आ गई है।
यूट्यूब पर आए रहूं मैं तेरे रूबरू के ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी माहौल से होती है। फिर कहानी में प्यार, रोमांस, शानदार संगीत और रहस्यों की परतें खुलनी शुरू हो जाती हैं। जैसे-जैसे ट्रेलर आगे बढ़ता है, इसमें छिपे हुए राज, बदलती पहचान, भावनात्मक संघर्ष और खौफनाक सच सामने आता है। यही ट्विस्ट दर्शकों को दांत तले उंगली दबाने और सिनेमाघरों तक जाने के लिए मजबूर कर देगा। फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
जब भी कोई अपराध होता है, वहां पाए गए सुराग से हम अपराधी तक पहुंचते हैं। मगर, यहां जितनी भी सीरियल किलिंग्स हुईं, मर्डर का पैटर्न एक तरह का ही था। इसके बाद सवाल किया जाता है, क्या आप सीरियल किलर को अपना अगला शिकार करने से रोक सकते हैं? जवाब मिलता है, उसका काउंटडाउन शुरू हो गया। इसके बाद एक ऐसी दुनिया की झलक साने आती है, जहां एक व्लॉगर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां मनाने जाता है। इस दौरान कई रुह कंपा देने वाले मोड़ आते हैं।

Previous articleटॉक्सिक से जारी हुआ पहला गाना तबाही, कियारा और यश के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री
Next articleगोलमाल 5 से जुड़ा अभिनेत्री प्रियामणि का नाम, खलनायिका बनकर मचाएगी धमाल