कोलकाता में अदाणी ग्रुप का बड़ा कदम, २००० बेड का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, १००० बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

Join Us

अदाणी ग्रुप न्यू टाउन इलाके में २,००० बेड वाला हॉस्पिटल बनाएगा, जिसमें से १,००० बेड गरीब मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए आरक्षित होंगे। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की ओर से दी गई।
मुख्यमंत्री अधिकारी ने शनिवार को राज्य में पिछले दो महीनों में अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई पहलों की जानकारी देते हुए बताया कि अदाणी ग्रुप ने न्यू टाउन में २,००० बेड वाला एक आधुनिक हॉस्पिटल बनाने का लिखित वादा किया है। इनमें से १,००० बेड गरीबों के लिए होंगे और बाकी १,००० बेड का इस्तेमाल कमर्शियल ऑपरेशन के लिए किया जाएगा।
इससे पहले मई में अदाणी ग्रुप ने बिहार के अखंड ज्योति हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर च्एसीई-अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीजेजज् शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद जरूरतमंद लोगों को आंखों का सस्ता और आसानी से उपलब्ध होने वाला इलाज मुहैया कराना है।
“एटीओएम-अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक मेडिसिन” आंखों के इलाज के विशेषज्ञों और महिला हेल्थकेयर वर्करों की एक नई पीढ़ी तैयार करने में मदद करेगा।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी के अनुसार, इस पहल का मकसद आने वाले सालों में पूरे देश में आंखों की अच्छी देखभाल वाली सेवाओं का विस्तार करना है।
अदाणी ग्रुप के चेयरमैन ने बिहार के मस्टीचक के दौरे के दौरान कहा, “किसी व्यक्ति की आंखों की रोशनी वापस लाना सिर्फ मेडिकल इलाज नहीं है, बल्कि उनके जीवन में उम्मीद, आत्मविश्वास और सम्मान वापस लाने का एक तरीका है।”
वहां उन्होंने गायत्री शक्तिपीठ का दौरा किया और गायत्री परिवार और अखंड ज्योति द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कामों की तारीफ की।
पिछले साल, अदाणी ग्रुप की सीएसआर पहल ने राजधानी के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में रीनल केयर प्रोजेक्ट (गुर्दे की देखभाल की परियोजना) का विस्तार करने के लिए आधारशिला ट्रस्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की थी।
एलएचएमसी के शिक्षण संस्थानों में से एक, श्रीमती सुचेता कृपलानी अस्पताल में आधारशिला रीनल केयर प्रोजेक्ट (एआरसीपी) का विस्तार, दिल्ली के पब्लिक हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर में डायलिसिस देखभाल को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।

Previous articleजम्मू-कश्मीर के स्कूलों में आतंकियों को च्शहीदज् बताने वाली किताब पर रुत्र का बड़ा एक्शन, ८ अधिकारी सस्पेंड
Next articleपंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, ७२ की उम्र में ली अंतिम सांस