पवन कल्याण की दे कॉल हिम ओजी 2 के साथ वापसी तय, हुआ सीक्वल का ऐलान

Join Us

सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म दे कॉल हिम ओजी पिछले साल रिलीज हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया और अभिनेता के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर सामने आई। काफी वक्त से चर्चा थी कि निर्देशक सुजीत इसका सीक्वल लाने की तैयारी कर रहे हैं। आखिरकार अटकलों की आधारिक पुष्टि हो गई है, क्योंकि फिल्म की दूसरी कड़ी का आधिकारिक ऐलान हो गया है।
ओजी 2 का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए किया गया, जिसमें पवन के साथ सुजीत नजर आ रहे हैं। कैप्शन में लिखा है, तूफान आने से पहले… एक पल का मौन छा जाता है। गंभीरा की अनकही कहानी अब सामने आने के लिए तैयार है। साथ में ओजी यूनिवर्स भी लिखा है। गंभीरा की अनकही कहानी अब सामने आने के लिए तैयार है। निर्देशक सुजीत और पवन कल्याण एक बार फिर साथ आ रहे हैं और ओजी यूनिवर्स को आगे बढ़ाएंगे। अटकलें हैं कि सीक्वल में गंभीरा (पवन) के किरदार को गहराई से दिखाया जाएगा। हालांकि, परियोजना से जुड़ी अन्य जानकारियों को गुप्त रखा गया है।

Previous articleविक्रांत मैसी लेकर आ रहे मुसाफिर कैफे, सीरीज की रिलीज तारीख का हुआ ऐलान
Next articleकॉकटेल 2 का दुनियाभर में तहलका, कोविड एरा के बाद शाहिद की बनी ऐसा करने वाली पहली फिल्म