दिल्ली के कालकाजी में बालकनी से गिरकर मासूम की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Join Us

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी एक्सटेंशन स्थित आशा किरण अपार्टमेंट में पांच वर्षीय बच्ची की 10वीं मंजिल से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद स्थानीय निवासी इमारत की सभी बालकनियों में सुरक्षा जाली (सेफ्टी नेट) लगाने की मांग कर रहे हैं.
लोगों का कहना है कि यदि बालकनियों में सुरक्षा जाली लगी होती तो शायद मासूम की जान बच सकती थी. हादसे के बाद पूरे अपार्टमेंट में शोक का माहौल है और निवासी भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल सुरक्षा उपाय किए जाने की मांग कर रहे हैं.
घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक बच्ची के पिता मिथुन दास मछली की दुकान गोविंदपुरी में चलाते हैं. पड़ोसियों का कहना है कि अगर बिल्डिंग में सेफ्टी नेट लगी होती तो शायद इस घटना में बच्ची की जान नहीं जाती. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. माता और पिता ने रोते हुए मीडिया से कोई बात नहीं की और कहा कि अभी हम लोग कुछ भी बोलने के लायक नहीं है.
पड़ोसी समीर ने बताया कि जब यह घटना घटी तो मैं भी दुकान पर था मेरी पत्नी ने इस घटना के बारे में जानकारी दी इसके बाद मैं यहां दौड़ कर पहुंचा तब तक बच्ची को अस्पताल ले जाया जा चुका था. बच्ची की मौत रास्ते में ही हो गई. यह 14 मंजिल की इमारत है. मृतक बच्ची के पिता मिथुन दास का मैं पड़ोसी हूं. मृतक बच्ची के पिता भी गोविंदपुरी मार्केट में मछली बेचते हैं. उन्होंने आगे बताया कि बच्ची सो रही थी, जगने के बाद अपने घर में मां को खोजा और इसी क्रम में बालकनी में चली गई होगी. वहां से नीचे झांकने की कोशिश में वह नीचे गिर गई होगी. यह बहुत दर्दनाक हादसा है हम लोग चाहते हैं कि यहां पर दिल्ली विकास प्राधिकरण के द्वारा बालकनी में सेफ्टी नेट लगवाया जाए. यह बहुत आवश्यक है.
बता दे आशा किरण अपार्टमेंट भूमिहीन कैंप के लोगों को केंद्र सरकार की योजना जहां झुग्गी वहीं मकान के तहत मिला था. यह 14 मंजिल का इमारत है. घटना के बाद फ्लैट में रहने वाले लोग सदमे में है और चाहते हैं कि उनके बिल्डिंग के चारों तरफ जाली लगाया जाए ताकि दोबारा फिर ऐसी घटना ना हो.

Previous articleदिल्ली मेट्रो को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी उपलब्धि, ऑपरेशनल एक्सीलेंस के लिए मिला यूआईटीपी अचीवमेंट अवार्ड
Next article9 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यूपी में दो दिन तक जारी रहेगा हीटवेव का कहर