कॉकटेल 2 का दुनियाभर में गदर, रिलीज के 5 दिन में जड़ दिया शतक, ये रिकॉर्ड भी बनाया

Join Us

मैडॉक फिल्म्स की रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस धाक जमाए हुए है. शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद, फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी है. हालांकि इसकी कमाई में नॉन हॉलीडे पर मंदी भी देखी जा रही है लेकिन फिर भी ये हर दिन करोड़ों छाप रही है. रिलीज 5वें दिन तो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में शतक जड़ दिया.
सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के सिर्फ 5 दिनों में ही शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ने वर्ल्डवाइड कमाल कर दिखाया है. दरअसल ये फिल्म 100 करोड़ के पार हो गई है.मानव मंगलानी द्वारा शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 5 दिनों में दुनियाभर में 106.61 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है. शानदार ओपनिंग वीकेंड और दमदार सोमवार के बाद, कॉकटेल 2 ने मंगलवार को भी जबरदस्त परफॉर्म किया और इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 106.61 करोड़ तक पहुंच गई. दर्शकों का फिल्म के प्रति बढ़ता प्यार इसे ब्लॉकबस्टर बनाता है और इसकी रफ्तार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है.
पोस्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 24 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इसने 29.4 करोड़ कमाए. तीसरे दिन 32.19 करोड़, चौथे दिन 10 करोड़ और 5वें दिन 11.01 करोड़ का कलेक्शन किया.
शाहिद कपूर की फिल्म दुनिया भर में पांच दिनों में 106.61 करोड़ की कमाई करने के बाद साल 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 हिंदी फि़ल्मों की लिस्ट में ऑफिशियली शामिल हो गई है.

Previous articleएडवांस बुकिंग में वेलकम टू द जंगल का तगड़ा धमाका, अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज से पहले ही कमाए 1 करोड़
Next articleमैं वापस आऊंगा ने बॉक्स ऑफिस पर की धमाकेदार वापसी, 50 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार, मां इंति बंगारम ने भी दिखाया दम