महिला टी20 वर्ल्ड कप: पाकिस्तान की एक और करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 113 रनों से रौंदा

Join Us

लीड्स,24 जून। ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से पाकिस्तान को 113 रन से करारी शिकस्त देकर महिला टी20 वर्ल्ड कप में अपना विजय अभियान जारी रखा. पेरी ने 48 गेंद पर नौ चौके और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए. पेरी और जॉर्जिया वोल (39) ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की. इसक बाद एनाबेल सदरलैंड (27) और निकोला कैरी (26) ने भी उपयोगी योगदान दिया. जिससे ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 199 रन बनाए.
इसके जवाब में पाकिस्तान 13.4 ओवर में 86 रन पर आउट हो गया. जिसमें सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली ने सर्वाधिक 32 रन बनाए. वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेरी, सोफी मोलिनी और सदरलैंड ने दो-दो विकेट लिए.
ऑस्ट्रेलिया अभी तक टूर्नामेंट में अपने चारों मैच जीते हैं लेकिन उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की नहीं हुई है. क्योंकि ग्रुप ए के प्रतिद्वंद्वी दक्षिण अफ्रीका और भारत भी चार-चार जीत हासिल कर सकते हैं और ऐसे में अंतिम चार में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. ऑस्ट्रेलिया का आखिरी मैच रविवार को लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ होगा ऑस्ट्रेलिया अभी तक हमेशा इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है.
जारी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम अभी तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है. पहले मैच में उसे भारत से 64 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मैच में साउथ अफ्रीके ने उन्हें 2 विकेट से मात दी और तीसरे मैच में बांग्लादेश ने भी उनको 23 रनों से हराकर टूर्नामेंट से ही बाहर कर दिया. उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें 113 रनों से मात दी है. पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप मैच 27 जून को नीदरलैंड्स से होगा, जिसमें वो मैच जीतकर अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी.

Previous articleईरान यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों को दूतावास की सलाह, अभी कुछ दिन और रुकें
Next articleफीफा विश्व कप 2026: फ्रांस ने इराक को 3-0 से हराया, एम्बाप्पे ने किए 2 गोल