चाईबासा में मिला 30 किलो का मोर्टार शेल, कुछ महीने पहले बरामद हुआ था द्वितीय विश्व युद्ध का बम

Join Us

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव में खेत की जुताई के दौरान एक संदिग्ध मोर्टार शेल मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया. करीब 30 किलोग्राम वजन और लगभग दो फीट लंबे इस जंग लगे विस्फोटक जैसी वस्तु मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, सोनपोखरी गांव निवासी विजय हेंब्रम के खेत में ट्रैक्टर से जुताई का कार्य चल रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर चालक शिवचरण महतो को मिट्टी के नीचे किसी भारी वस्तु के दबे होने का एहसास हुआ. जब मिट्टी हटाई तो वहां एक जंग लगा मोर्टार शेल जैसा पदार्थ दिखाई दिया. इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई.
सूचना मिलते ही पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लोगों को दूर किया गया. बाद में सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम मौके पर पहुंचकर संदिग्ध वस्तु की जांच की.
पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद पुलिस और सीआरपीएफ की टीम ने उक्त संदिग्ध मोर्टार शेल को अपने कब्जे में ले लिया है. उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता द्वारा इसकी जांच की गई. रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल घबराने या किसी प्रकार के खतरे की कोई बात नहीं है.
बता दें कि बता दें कि झारखंड में यह पहला कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है. इससे पहले 17 मार्च को पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में सुवर्णरखा नदी किनारे 500 पाउंड के अमेरिकी बम मिला था. इसी इलाके में 23 मार्च को एक और बम बरामद किया गया था, जो ‘ एएन-एम64 500 एलबी ‘ मार्क वाला एक अमेरिकी हवाई बम था. इसके बाद 20 अप्रैल को घाटशिला में स्वर्णरेखा नदी किनारे एक बार फिर संदिग्ध जिंदा बम बरामद किया गया था.

Previous articleपश्चिम बंगाल के मालदा में नाव पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, 15 घायल
Next articleट्रंप को सीनेट से झटका, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को समाप्त करने का प्रस्ताव पारित