कोरिया कटगोड़ी हत्याकांड: भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

Join Us

मनेंद्रगढ़,(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत तहसील अंतर्गत ग्राम कटगोड़ी में मंगलवार को हुई भाजपा नेता की नृशंस हत्या के मामले में आज मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने मनेद्रगढ़ कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बैकुंठपुर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16 जून की रात को फॉर्च्यूनर सवार बीजेपी नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह के साथ उनके साथियों को गाड़ी में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था. घटना में भरत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं उनके दो साथियों – वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह – ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाजपा नेता मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने आज मनेंद्रगढ़ कोतवाली में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. इसके पहले अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. इस तरह से अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं एक आरोपी फरार चल रहा है.
००

Previous articleमहाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर की छत गिरी, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई मलबे में दबे
Next articleराष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के मुख्य आतिथ्य में जबलपुर में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस