महिला टी-20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स

Join Us

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 11वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 2 विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। पहले मैच में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 65 रन से हार मिली थी। पाकिस्तान लगातार दूसरा मुकाबला हारी है। पहले मैच में उसे भारतीय टीम ने 64 रन से हराया था। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका ये फैसला गलत साबित हुआ और एक समय टीम के 8 बल्लेबाज 50 रन पर पवेलियन में थे। कप्तान फातिमा सना ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए और टीम का स्कोर 127/8 का रहा। मैरिजान कैप ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.5 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एनेरी डर्कसन ने 52 रन बनाए।
फातिमा ने 38 गेंदों का सामना किया और 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 144.74 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय का तीसरा अर्धशतक रहा। महिला टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही पचासा लगाया। फातिमा ने इस टूर्नामेंट में 9 मुकाबले खेले हैं और 7 पारियों में 36 की औसत से 144 रन बना चुकी हैं। गेंदबाजी में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी 3 विकेट भी चटकाए।
डर्कसन ने 35 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 148.57 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक रहा। टी-20 विश्व कप में उनका पहला ही अर्धशतक रहा। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 8 मुकाबले खेले हैं और इसकी 5 पारियों में 29 की औसत से 87 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 138.09 की रही है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 38 मैच में 470 रन बनाए हैं।

Previous articleस्विट्जरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली वार्ता अचानक रद्द, इजरायल-हिज्बुल्लाह के हमले जारी
Next articleफीफा विश्व कप 2026: घाना ने रोमांचक मुकाबले में पनामा को 1-0 से हराया