नाले ने निगल ली दो मासूम जिंदगियां, चचेरे भाइयों की डूबने से हुई मौत

Join Us

छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया. नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, 6 वर्षीय साजन पोयाम पिता केशव पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम पिता तेजराज पोयाम बुधवार को गांव के नाले के गड्ढे में नहाने गए थे. नहाते समय वे गहरे गड्ढे में चले जाने से डूब गए. देर शाम तक दोनों बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की. नाले के किनारे बच्चों के कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन की और रात करीब 8 बजे दोनों के शव पानी से बाहर निकाले गए.
सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. परिजनों की रिपोर्ट पर गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Previous articleचाचा और दोस्त का डबल मर्डर: संपत्ति विवाद और कर्ज के दबाव में साहिल ने रची खौफनाक साजिश
Next articleदुश्मन के अड्डों को तबाह करने में सक्षम ड्रोन सिस्टम पर बड़ा करार