सनी देओल और राजकुमार संतोषी का बॉक्स ऑफि़स पर 100त्न सक्सेस रेट रहा है. एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी ने साथ में तीन फि़ल्में की हैं. अब ये बंटवारा 1947 (जिसका पहले नाम लाहौर 1947 था) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने की तैयारी कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं. इसे आमिर खान प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है. वहीं मेकर्स ने पावरफुल मोशन पोस्टर्स के बाद आज फिल्म की स्टार कास्ट के किरदारो का लुक रिवील किया है.
देश के बंटवारे की त्रासदी को बयां करती सनी देओल की इस फिल्म से मेकर्स ने इसके सभी किरदारों के लुक से पर्दा उठा दिया है. फिल्म में शबाना आजमी दुर्गावती देवी जिन्हें माई कहा जाता है के किरदार में दिखेंगी. पोस्टर में शबाना सफेद संग की साड़ी में नो मेकअप लुक में दिख रही हैं. उनके चेहरे पर दर्द भी नजर आ रहा है.
सनी देओल बंटवारा 1947 के लीड हीरो हैं. यह फि़ल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताती है जिसने नफऱत, हिंसा और डर के माहौल में हिम्मत और इंसानियत का साथ दिया बंटवारा 1947 में सनी देओल एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं. नए पोस्टर में एक्टर किसी का हाथ थामे हुए काफी इमोशनल दिख रहे हैं. फिल्म में सनी देओल सिंकदर मिर्जा का रोल प्ले करते नजर आएंगे. एक्टर के इस नए पोस्टर ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट पीक पर पहुंचा दी है.
फिल्म से प्रीति जिंटा का भी लुक रिवील कर दिया गया है. प्रीति सिर पर पल्लू लिए आंखों में दर्द छिपाए काफी परेशान सिर दिख रही हैं. बंटवारा 1947 में प्रीति हमीदा बेगम के किरदार में नजर आएंगीं.
नए पोस्टर में करण देओल काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं. सनी देओल के रियल लाइफ बेटे करण इस फिल्म में दमदार किरदार निभाते दिखेंगे. फिल्म में वे जावेद मिर्जा की भूमिका निभाएंगे.
बंटवारा 1947 के नए पोस्टर्स में अली फजल का लुक भी रिवील किया गया है. अली फजल बढ़े हुए बालों के साथ कुछ अलग अंदाज में दिख रहे हैं. वे फिल्म में हबीब अनवर के किरदार में दिखेंगे. वे बंटवारे के टकरावों के बीच फंसे हुए शख्स नजर आते हैं
फिल्म से अभिमन्यु सिंह का लुक भी सामने आ गया है. वे फिल्म में मेन विलेन का किरदार निभा सकते हैं.
बता दें कि फिल्म की स्टार कास्ट का लुक रिवील करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, बंटी हुई दुनिया में, उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी. मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा. बंटवारा 1947, 14 अगस्त से सिनेमाघरों में.








