सामंथा रूथ प्रभु की बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म मां इंटी बंगारम का ट्रेलर आखिरकार तौर पर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में समंथा को पहले से बिल्कुल अलग और एक्शन स्टाइल में देखा जा सकता है। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ट्रेलर की शुरुआत में सामंथा एक अच्छी बहू बनने की कोशिश करती दिखाई देती हैं। परिवार की उम्मीदों को पूरा करने में उन्हें काफी मुश्किलें आती हैं। लेकिन अचानक कहानी में ट्विस्ट आता है और सामंथा अपने परिवार की रक्षा के लिए खतरनाक दुश्मनों से लड़ती नजर आती हैं। ट्रेलर में उनके एक्शन सीन्स बहुत दमदार हैं।
सामंथा की फिल्म मां इंटी बंगारम पहले 15 मई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। फिल्म मां इंटी बंगारम 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर जारी किया और लिखा, अब ट्रिगर दबाने का समय आ गया है। फिल्म के निर्देशक नंदिनी रेड्डी हैं। इसे राज, सामंथा रूथ प्रभु और हिमांक ने मिलकर बनाया है।
फिल्म मां इंटी बंगारम एक ऐसी महिला की कहानी है, जो पारंपरिक परिवार में नई बहू बनकर आती है। वह शांत, आज्ञाकारी और सबकी नजर में रहने वाली लगती है। लेकिन परिवार को यह पता नहीं होता कि उसके अंदर क्या राज छिपा है। जब उसका पुराना अतीत वापस लौटता है, तो उसे अपने परिवार की रक्षा करनी पड़ती है, वो भी बिना अपनी असली पहचान बताए।








