कॉकटेल 2 का नया गाना वल्लाह आउट, शाहिद-कृति और रश्मिका की मस्ती ने जीता फैंस का दिल

Join Us

कॉकटेल 2 को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. जब से फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से ही फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. दूसरी ओर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म के गानों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है. वहीं, अब इस लिस्ट में एक और नया गाना वल्लाह जुड़ गया है.
कॉकटेल 2 के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना वल्लाह रिलीज कर दिया है. गाने में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी स्क्रीन जबरदस्त एनर्जी के साथ नजर आ रही है. तीनों सितारों का डांस, मस्ती और एक्सप्रेशन गाने को और भी दिलचस्प बना रहे हैं. बता दें ये पहली बार है जब तीनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं.
इस गाने को बयानी और हार्डी संधू ने ने अपनी आवाज दी है, जो सीधे दिल तक पहुंचती है. वहीं म्यूजिक प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है और इसके बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. इस गाने में रोनी अजनाली और गिल मछराय ने पंजाबी टच दिया है. मैडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स की कॉकटेल 2 के इस नए गाने में दोस्ती, प्यार, कन्फ्यूजन, मैड जजमेंट, यादगार पल और दिल का पूरा इमोशनल देखने को मिल रहा है. गाने के बिट्स ऐसे हैं कि सुनकर ही आपके पैर डांस फ्लोर पर थिरकने लगेंगे.
कॉकटेल 2 के नए गाने वल्लाह फुल ऑन एनर्जी, इमोशन और ऐसा म्यूजिक जो सीधे दिल-दिमाग में घुस जाता है. ये गाना रिलेशनशिप के हर रंग को सेलिब्रेट करता है. ये उन दोस्तों की कहानी है जो फैमिली बन जाते हैं, उन लोगों की जो जिंदगी बदल देते हैं और उस प्यार की जो सब कुछ उलझा देता है. कॉकटेल 2 की दुनिया की वही यंग, बेफिक्र और फुल-ऑन जिंदगी वाली वाइब इस गाने में पूरी तरह झलकती है. वल्लाह गाना रोड ट्रिप, बीच वेकेशन, लेट नाइट ड्राइव और अपने लोगों के साथ खड़ी हर यादगार पल का परफेक्ट बैकग्राउंड म्यूजिक बन सकता है
कॉकटेल 2 का क्रेज लोगों के बीच पहले से ही पीक पर है . फिल्म का ट्रेलर हर प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड कर रहा है, गाने स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर छाए हुए हैं, और मशूका गाना तो बिल्कुल चार्टबस्टर बन चुका है. वहीं, कॉकटेल 2 इस साल के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले सिनेमैटिक इवेंट्स में से एक बन चुकी है. ऐसे में फिल्म रिलीज से पहले मेकर्स म्यूजिक फेस्टिवल कर रहे हैं, जो मुंबई, नई दिल्ली और पुणे में होगा.
कॉकटेल 2 होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी है. इस फिल्म को दिनेश विजन, लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन में तैयार किया गया है. वहीं, इसकी कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है. फिल्म रिलीज की बात करे तो दर्शक इसे 19 जून से सिनेमाघरों में देख सकेंगे. इस फिल्म में शाहिद, कृति और रश्मिका मंदाना के अलावा संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं.

Previous articleआज का राशिफल
Next articleदिल्ली-एनसीआर में मौसम हुआ सुहाना, चार दिनों तक गर्मी से राहत के आसार; येलो अलर्ट जारी