अगर आप एक दमदार और फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे शानदार मौका हो सकता है। टेक दिग्गज सैमसंग ने कुछ ही महीने पहले अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा (स्ड्डद्वह्यह्वठ्ठद्द त्रड्डद्यड्ड&4 स्26 द्यह्लह्म्ड्ड) लॉन्च किया था। अब इस प्रीमियम हैंडसेट पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन भारी-भरकम डिस्काउंट दे रहा है। पावरफुल परफॉर्मेंस और 200 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन पर ग्राहक पूरे 15 हजार रुपये तक की शानदार बचत कर सकते हैं।
जानें कैसे मिलेगा 15 हजार रुपये का बंपर डिस्काउंट
सैमसंग ने अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 1,39,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। लेकिन अब ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया पर इसे 1,30,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसका सीधा मतलब है कि ग्राहकों को इस हैंडसेट पर बिना किसी शर्त के 9 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा, अगर आप खरीदारी के दौरान कुछ चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 6 हजार रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिलेगा। इन दोनों ऑफर्स को मिला दें तो यूजर्स को फोन की कुल कीमत पर 15 हजार रुपये का भारी-भरकम फायदा मिल रहा है।
शानदार डिस्प्ले और सुपरफास्ट प्रोसेसर से है लैस
इस फोन के फीचर्स इसे अपने सेगमेंट में सबसे खास बनाते हैं। सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा में 6.9 इंच का बड़ा डायनेमिक एलटीपीओ एमोलेड 2ङ्ग डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो यूजर्स को बेहतरीन व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। वहीं, फोन की स्पीड और मल्टीटास्किंग को स्मूथ बनाने के लिए कंपनी ने इसमें क्वालकॉम का सबसे लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 इलाइट जेन 5 (3ठ्ठद्व) चिपसेट इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर इस फोन को गेमिंग और भारी कामों के लिए एक पावरहाउस बनाता है।
200रूक्क का धांसू कैमरा और पावरफुल बैटरी
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह फोन किसी डीसएलआर से कम नहीं है। इसमें पीछे की तरफ 200 मेगापिक्सल का मेन प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही बेहतरीन जूमिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10 मेगापिक्सल का एक अन्य टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल है। फोन को दिनभर एक्टिव रखने के लिए इसमें 5000 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है, जो 60 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें रिवर्स और वायरलेस चार्जिंग की प्रीमियम सुविधा भी मिलती है।








