एशियाई खेल 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हुआ ऐलान, साहिबजादा फरहान बनाए गए कप्तान

Join Us

जापान में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने दल का ऐलान कर दिया है। टीम के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, अब्दूल समद टीम के उपकप्तान होंगे। बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ और सलमान आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। एशियाई खेलों का आगाज जापान में 19 सितंबर से होगा। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
15 सदस्यीय टीम में 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक पाकिस्तान के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। ये खिलाड़ी आकिफ जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद हैं। एशियाई खेल 2026 के लिए ऐसी है पाकिस्तान की पूरी टीम: साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सैम अयूब, सुफियान मुकीम और उस्मान खान (विकेटकीपर)।
पाकिस्तान ने एशियाई खेल 2026 के लिए युवा खिलाडिय़ों से सजी टीम चुनी है। टीम में शामिल 14 खिलाड़ी 15 जून से लाहौर में शुरू होने वाले एनसीए के सफेद गेंद शिविर का हिस्सा होंगे। एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से शुरू होगी, जबकि पदक मुकाबले 3 अक्टूबर को खेले जाएंगे। क्रिकेट अब तक एशियाई खेलों में 3 बार (2010, 2014 और 2022) शामिल रहा है। पाकिस्तान 2022 संस्करण में चौथे स्थान पर रहा था।
फरहान ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2018 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 46 मैच खेले हैं और इसकी 45 पारियों में 30.34 की औसत से 1,305 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है। टी-20 विश्व कप 2026 में ये खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज था। उन्होंने 7 मैच की 6 पारियों में 383 रन बनाए थे।

Previous articleशुभमन गिल शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में ये रिकॉर्ड्स कर सकते हैं अपने नाम
Next articleभारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी, जानिए शीर्ष पर कौन