भारत में बनेगा मेटा का पहला एआई डेटा सेंटर, रिलायंस के साथ साझेदारी; शेयरों में उछाल

Join Us

सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (्रढ्ढ) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी रूद्गह्लड्ड ने भारत में अपना पहला ्रढ्ढ-सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ साझेदारी की है। यह अत्याधुनिक परियोजना गुजरात के जामनगर में विकसित की जाएगी और इसे भारत के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस घोषणा के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर 1.53 प्रतिशत बढक़र 1,289 रुपये तक पहुंच गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज 168 मेगावाट क्षमता वाला आधुनिक डेटा सेंटर विकसित करेगी। परियोजना को अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाने की संभावना भी बनी रहेगी।
इस प्रोजेक्ट के तहत रिलायंस डेटा सेंटर की डिजाइनिंग, निर्माण, बिजली एवं यूटिलिटी प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा आपूर्ति, नेटवर्क कनेक्टिविटी और मैनेज्ड सर्विसेज सहित संपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
यह समझौता रूद्गह्लड्ड और रिलायंस के बीच पहले से मौजूद रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करेगा। दोनों कंपनियां पूर्व में भी भारत तथा कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए ्रढ्ढ-आधारित एंटरप्राइज समाधान विकसित करने में सहयोग कर चुकी हैं।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने इस साझेदारी को भारत के डिजिटल विकास के लिए एक परिवर्तनकारी कदम बताया। उन्होंने कहा, रूद्गह्लड्ड जैसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी के लिए भारत का पहला समर्पित ्रढ्ढ डेटा सेंटर विकसित करना इस बात का संकेत है कि भारत वैश्विक ्रढ्ढ क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार है। जामनगर भविष्य में हाइपरस्केल कंप्यूटिंग का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी   मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि कंपनी भारत में अपना पहला ्रढ्ढ-सक्षम डेटा सेंटर स्थापित करने को लेकर उत्साहित है। उनके अनुसार, जामनगर में विकसित होने वाली यह विश्वस्तरीय सुविधा हमारी वैश्विक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को मजबूत करेगी और भारत में हमारे दीर्घकालिक निवेश को नई दिशा देगी।
दुनियाभर में तकनीक को लेकर प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है। ऐसे में रूद्गह्लड्ड का भारत में ्रढ्ढ डेटा सेंटर स्थापित करने का फैसला देश को वैश्विक ्रढ्ढ इकोसिस्टम में अधिक मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना से बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित होगा और डेटा सेंटर, क्लाउड कंप्यूटिंग, ्रढ्ढ अनुसंधान तथा डिजिटल सेवाओं के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Previous articleसस्ते में सोना खरीदने का मौका, 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढक़ा
Next articleभारत ग्लोबल कंस्ट्रक्शन ग्रोथ में योगदान देने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश : रिपोर्ट