`भारतीय जहाज पर हमले से गुस्से में भारत

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत ने बुधवार को ओमान के तट पर एक वाणिज्यिक पोत पर हुए हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे. ओमान के तट के पास समंदर में एक तेल टैंकर ‘सेटोबेलो’ पर हुए भयंकर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भारी भूचाल आ गया है. ओमान तट के पास तेल टैंकर सेटोबेलो पर हुए हमले के बाद 24 भारतीय क्रू में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है, वहीं आदित्य शर्मा समेत 3 भारतीयों की मौत हो गयी है।
भारत सरकार ने कमर्शियल जहाज पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका के शीर्ष राजनयिक को तलब किया। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने गुरुवार (11 जून) को कहा कि वह भारत के साथ सीधे संपर्क में हैं।
ओमान तट के पास हुए तेल टैंकर हमले ने एक बार फिर समुद्री सुरक्षा और वैश्विक तनाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. विदेश मंत्रालय ने जहाज पर हमले को लेकर विरोध में अमेरिका के चार्ज डी अफेयर्स जेसन मीक्स को तलब किया था और विरोध पत्र यानी ष्ठद्गद्वड्डह्म्ष्द्धद्ग जारी किया था।
विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा, ‘हम ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत ‘सेटेबेलो’ पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हैं.’ विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय दूतावास ओमान प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और सर्च ऑपरेशन जारी है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार (10 जून) को बताया कि ओमान तट के पास एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है.

Previous articleअजय देवगन ने दिखाई धमाल 4 की पहली झलक, फिल्म से मजेदार पोस्टर हुए जारी
Next articleबांग्लादेश ने घुसपैठियों को लेने से किया इनकार, सीमा पर बवाल