मेष राशि- आज आपका दिन बढिय़ा रहने वाला है। कृषकों के लिए दिन बेहतर रहेगा। कृषि कार्यों में प्रगति होगी आज अगर नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। प्रतियोगी क्षेत्र में आपको आगे बढऩे का मौका मिलेगा। साथ ही अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए।
वृष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ऑफिस में आपके प्रमोशन होने की खुशखबरी मिलेगी। आज घर वालों के साथ खुशी का माहौल बना रहेगा। आज किसी बात पर अधिक गौर न करें अन्यथा आपको उलझने होंगी।
मिथुन राशि- आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। आज परिवार के लोग आपकी सराहना करेंगे। राजकीय क्षेत्र में लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना कर रखें। लोग आपका समर्थन करेंगे। लवमेट की पहले से चली आ रही अनबन आज ख़त्म होगी। एक दूसरे को और बेहतर समझेंगे।
कर्क राशि- आज आपके लिए दिन लाभदायक रहेगा। आज बड़ों की राय मानना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों की मेहनत जल्द रंग लाएगी। इस राशि के इलेक्ट्रीशियन के कारोबारियों को व्यापार में अधिक लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लोग आपके सज्जन स्वभाव की तारीफ करेंगे।
सिंह राशि- आज आपका दिन अच्छा गुजरने वाला है। इस राशि के एमटेक के छात्र किसी टॉपिक में उलझ सकते हैं, बेहतर रहेगा आप किसी से राय ले लें। आज आपके मन में शुभ विचारों का उदय होगा।
कन्या राशि- आज आपका दिन मिला- जुला रहेगा। आज अनावश्यक विवाद करने से बचें आपकी उलझने बढ़ सकती हैं। आज दोस्तों का भरपूर सहयोग आपको मिलेगा। आज कार्य क्षेत्र में कुछ नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। उनसे महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
तुला राशि- आज आपका दिन अच्छा जाने वाला है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इंक्रीमेंट होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पारिवारिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपके मनोबल में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपकी मेहनत सफलता दिलाएगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ आज छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा।
धनु राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले लोगों को सम्मानित किया जायेगा। पारिवारिक सुख समृद्धि बढ़ेगा। स्वजनों से लगाव बना रहेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। घर बनवा रहे लोगों का काम तेजी से आगे बढ़ेगा।
मकर राशि- आज आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज मनपसंद वाहन लेने की ओर आपका ध्यान आकर्षित होगा। बेटी का किसी मनचाहे फील्ड में सिलेक्शन होने के योग बन रहे हैं। आज जल्दबाजी के चक्कर में काम गलत हो सकता है, ध्यान से काम करने की आवश्यकता है। आपकी जीवनशैली में पहले से अनुकूल परिवर्तन आयेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। राजनीति में आज आपके कार्यभार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आज बड़ों की बात ध्यान से सुनें, बात को बीच में न काटे। इस राशि के लवमेट शाम को शॉपिंग पर जायेंगे।
मीन राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज सबके प्रति स्नेह पूर्वक रहे। आज समझदारी से बातों को समझेंगे। आज आपके लिए आय के नए मार्ग प्रदर्शित होंगे। विद्यार्थियों की आज लेखन कार्य में रुचि बढ़ेगी। आप किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।






