यह तो सर्वविदित है कि किसी फिल्म के प्रचार में पोस्टर की अहम भूमिका होती है। ऐसा ही एक पोस्टर आजकल खूब चर्चा में है। निर्देशक कल्याण जी गोगना नाटकम्, तीस मार खान और मारियो जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। हाल ही में फिल्म डैनी से निर्देशक के रूप में डेब्यू कर रहे कल्याण जी गोगना की फिल्म आ रही है। आशीष गांधी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक धूम मचा रहा है और हर तरफ इसकी ही चर्चा हो रही है।
फिल्म में हीरो फटेहाल कपड़ों में नजर आ रहा है, एक तरफ उसके गले में फूलों की माला है, वहीं दूसरी तरफ लडक़ी अपने पैरों की उंगलियों से सिगरेट जलाकर पीती हुई दिखाई दे रही है। इसमें कोई शक नहीं कि वेलकम टू लव जंगल टैगलाइन वाली इस फिल्म का यह नया लुक फिल्म प्रेमियों की उत्सुकता बढ़ाएगा और जबरदस्त क्रेज पैदा करेगा।
फिल्म डैनी को गोपाल कृष्ण प्रस्तुत कर रहे हैं और इसका निर्माण रिजवान और खुशी मिलकर रिजवान एंटरटेनमेंट और कल्याण जी गोगना पिक्चर्स के बैनर तले कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल जारी है। फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है। राकेंदु मौली ने न सिर्फ गाने लिखे हैं बल्कि संगीत भी दिया है।








