मेष राशि: मेष राशि वालों आज आप स्वस्थ और ऊर्जावान रहेंगे। व्यापार से रिलेटेड नई योजनाएं बना सकते हैं, जिससे आपकी आय के स्रोत खुलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। निवेश करने के लिए अच्छा समय है। यात्रा पर जाने के योग हैं। आप अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ किसी मनपसंद जगह पर घूमने जाएंगे, जिससे आपकी उलझनें दूर होंगी।
वृष राशि: वृष राशि वालों आपके लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपको कुछ नये लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आपको नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं। जिससे आपके प्रगति के रास्ते खुलेंगे। आपके व्यवसाय में बेहतर बदलाव होने की संभावना है, जो आपके आर्थिक स्तर को बेहतर बनाएगा। आज आप बहुत आनंदित रहेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको माता-
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन लकी रहेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप केवल भाग्य के भरोसे न बैठकर बल्कि अच्छी मेहनत करेंगे। नौकरी में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कहीं की मनोरंजक यात्रा होने की संभावना है। आपका मन आज धार्मिक क्रिया-कलापों में भी खूब लगेगा।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आपके व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आय के साधन बढ़ेंगे। व्यापार से जुड़ी यात्रा फायदेमंद रहेगी। इस दौरान आप किसी से अपने व्यापार संबंधी सीक्रेट शेयर करने से बचें। अन्यथा दूसरा फायदा उठा सकता है।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज आपका हर काम सफलता पूर्वक संपन्न होगा। व्यावसायिक योजनाएं पूरी होंगी। कार्यस्थल पर आज ज्यादा काम होने की संभावना है, पर आप मेहनत और लगन से समय पर पूरा कर लेंगे और सहकर्मियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। घर में शुभ कार्य संपन्न होगा।
कन्या राशि:कन्या राशि वालों आज आपका दिन लकी रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा, जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और आप दोनों के बीच आपसी रिश्ते और अच्छे होंगे। आप दोनों की रुचि धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगी। नई नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में मेहनत के बल पर सफलता हासिल कर लेंगे। व्यापारी वर्ग को बड़े लाभ के योग हैं।
तुला राशि:तुला राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपके द्वारा बनाई गई योजना कारगर साबित होगी। अच्छा धन अर्जित करने में सफल होंगे। किसी तरह का निवेश करने से पहले अपने बड़ों से सलाह अवश्य लेंगे। मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले जातक अपने टीम के सदस्यों के साथ तालमेल बिठाने में धैर्य से काम लें तो अच्छे परिणाम मिलेंगे।
वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में चीजें आपके अनुकूल रहेंगी। घर में किसी नए मेहमान के आने की संभावना है। व्यापार में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़े सुधार के योग हैं। डिज़ाइनर्स को आज बड़ा लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते में अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बनेगा। आप अपने किसी क्लाइंट से वीडियो कॉल करके मीटिंग करेंगे। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपका रिश्तेदार आपके लिए उपहार लेकर आयेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके व्यवसाय में विस्तार के साथ आय के स्रोत विकसित होंगे। मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों को आज नई खबर मिल सकती है। जिससे उनका मनोबल ऊंचा होगा और आगे की पढ़ाई में सहयोग मिलेगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में आपसी सहयोग की भावना रहेगी। सेहत संबंधी समस्या है तो उससे छुटकारा मिलेगा। व्यवस्थित दिनचर्या एवं पौष्टिक आहार का पालन करें।
कुम्भ राशि:कुम्भ राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ आपका अच्छा बर्ताव आपकी सफलता में सहायक होगा। पदोन्नति के योग बनेंगे। आज आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को सफलता मिलेगी। निवेश से लाभ के योग बन रहें हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लेखन से जुड़े लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मीन राशि:मीन राशि वालों आपके लिए दिन खास रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभव से अच्छी सफलता हासिल करेंगे। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पदोन्नति के योग बनेंगे। संगीत की शिक्षा ले रहे छात्रों को नये अवसर मिलेंगे। आपको कहीं अपनी कला प्रदर्शन का मौका मिल सकता है।






