लगातार आंधी-तूफ़ान और भारी बारिश से विद्युत व्यवस्था प्रभावित, 50 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त

Join Us

भोपाल (आरएनएस)। खैरा पलारी वितरण केंद्र अंतर्गत अधिकांश क्षेत्र में लगातार आ रहे तेज आंधी-तूफ ान एवं बारिश के कारण विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। खैरा पलारी वितरण केंद्र अंतर्गत 11 केवी एवं एलटी विद्युत लाइनों को व्यापक नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग 50 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त अथवा टूट चुके हैं, जिससे कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई थी विभागीय अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के कारण लगभग 3 वितरण ट्रांसफार्मर डीपी भी क्षतिग्रस्त हुई हैं तथा कई स्थानों पर विद्युत लाइनें प्रभावित होने से सप्लाई बाधित रही। लगातार तेज हवा, पेड़ गिरने एवं वर्षा के कारण सुधार कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग, फॉल्ट खोजने एवं सुधार कार्य जारी है विभागीय अमला युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए विद्युत आपूर्ति बहाल करने में जुटा हुआ है।
अधिकारी ने बताया कि अधिकांश क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि शेष प्रभावित स्थानों पर सुधार कार्य तेजी से जारी है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन, टूटे पोल अथवा झुके हुए तारों के पास न जाएं तथा किसी भी विद्युत संबंधी समस्या की सूचना तत्काल विभाग को दें।

Previous articleअगले तीन दिन में दस्तक दे रहा मानसून, दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
Next articleसीएम मोहन यादव ने दी बड़ी राहत, 48.32 लाख निजी संपत्तियों की रजिस्ट्री कराएगी सरकार