ट्विशा शर्मा मर्डर मिस्ट्री: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, स्नढ्ढक्र के बाद 3 दिन तक भोपाल में छिपा था आरोपी समर्थ

Join Us

हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। जांच में आरोपी समर्थ की फरारी को लेकर बेहद चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं, जिसके बाद सीबीआई ने अपनी तफ्तीश का दायरा और बढ़ा दिया है।
दर्ज होने के बाद भी शहर में था समर्थ
सीबीआई की जांच में यह खुलासा हुआ है कि बीते 15 मई को मामले में एफआईआर  दर्ज होने के बाद आरोपी समर्थ तत्काल शहर छोडक़र नहीं भाग पाया था। वह करीब तीन दिनों तक भोपाल में ही छुपा रहा। इसके बाद वह जबलपुर पहुंचा, जहां उसने लगभग पांच दिनों तक फरारी काटी। अब सीबीआई इस पूरी अवधि के दौरान समर्थ के संपर्कों, उसकी गतिविधियों और फरारी काटने में उसे मिली संभावित मदद (शेल्टर देने वालों) की विस्तृत पड़ताल कर रही है।
मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई ने उस डॉक्टर को भी तलब किया है, जिसने ट्विशा को गर्भपात  की सलाह दी थी। इसके अलावा, सीबीआई उन कडिय़ों को भी जोड़ रही है कि ट्विशा का शव सबसे पहले किसने और किस हाल में देखा था? उसे फंदे से किसने उतारा और अस्पताल तक कैसे पहुंचाया गया? इन सभी घटनाक्रमों की विस्तृत टाइमलाइन और जानकारी हासिल की जा रही है

Previous articleलुधियाना की फैक्ट्री में गैस लीक, बाप-बेटे समेत अब तक तीन मौत; कई मजदूर बेहोश
Next articleढोल की थाप पर नाचे कोहली और क्रुणाल, चैंपियन बनने के बाद जमकर मना जश्न