इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल में भले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी जगह बनाने में नाकाम रही हो, जिसके कारण फैंस अब युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी की आतिशी बल्लेबाजी को खिताबी मुकाबले में नहीं देख पाएंगे। लेकिन राजस्थान रॉयल्स के फैंस और क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बेहद हैरान करने वाली और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंचे बिना भी एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम कर इतिहास रच सकते हैं।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कुछ अवॉर्ड्स पर तो वैभव सूर्यवंशी का नाम लगभग पक्का हो चुका है, क्योंकि वे इस रेस में बाकी सभी दिग्गज खिलाडिय़ों से मीलों आगे निकल चुके हैं। आइए जानते हैं कि फाइनल से बाहर होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी किन 5 बड़े अवॉर्ड्स पर अपना कब्जा जमा सकते हैं।
1. सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का प्रतिष्ठित अवॉर्ड वैभव सूर्यवंशी के नाम रहना पूरी तरह तय हो चुका है। वैभव ने इस सीजन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए रिकॉर्ड 72 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा हैं जिनके नाम 43 छक्के हैं, लेकिन उनकी टीम पहले ही बाहर हो चुकी है। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार हैं, जिन्होंने 41 छक्के जड़े हैं। पाटीदार की टीम फाइनल में जरूर खेल रही है, लेकिन फाइनल के इकलौते मैच में वैभव के 72 छक्कों के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को तोड़ पाना उनके लिए नामुमकिन जैसा है।
2. इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन
आईपीएल के इस सीजन में कई प्रतिभावान युवा खिलाड़ी देखने को मिले हैं, जो ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 2026’ के अवॉर्ड की रेस में शामिल थे। लेकिन राजस्थान के इस युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सबको बहुत पीछे छोड़ दिया है। वैभव आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले युवाओं में शीर्ष पर हैं ही, साथ ही वे इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के और सबसे ज्यादा बाउंड्री (चौके-छक्के) जडऩे वाले बल्लेबाज भी हैं, जिसके चलते इस अवॉर्ड पर उनका दावा सबसे मजबूत है।
3. सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन
हर साल आईपीएल में सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज को ‘सुपरस्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड दिया जाता है। इस अवॉर्ड पर भी फिलहाल वैभव सूर्यवंशी ने पूरी तरह से कब्जा जमाया हुआ है और सीजन के अंत में यह उन्हें ही मिलने की पूरी उम्मीद है। वैभव ने इस सीजन में महज कुछ गेंदे खेलकर मैच का रुख पलटा है और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। इस रेस में फिन एलेन 214.11 के स्ट्राइक रेट के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।
4. मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन
आईपीएल में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन’ (रूङ्कक्क) कहा जाता है। इस सबसे बड़े अवॉर्ड की रेस में भी फाइनल मुकाबले से ठीक पहले तक वैभव सूर्यवंशी सबसे आगे चल रहे हैं। वैभव इस समय 436.5 पॉइंट्स के साथ टेबल में टॉप पर हैं, जबकि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 408 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर उनका पीछा कर रहे हैं। अब अगर कगिसो रबाडा फाइनल मैच में कोई बहुत बड़ा और जादुई प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं, तो वैभव सूर्यवंशी के खाते में यह ऐतिहासिक अवॉर्ड भी चला जाएगा।
5. ऑरेंज कैप अवॉर्ड
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को मिलने वाली ‘ऑ????? कैप’ पर भी फिलहाल वैभव सूर्यवंशी का ही राज है। वैभव आईपीएल फाइनल से पहले तक 16 पारियों में 776 रनों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं। हालांकि, ऑरेंज कैप की रेस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है क्योंकि गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे और साई सुदर्शन 710 रनों के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।
यदि फाइनल मुकाबले में शुभमन गिल 55 रन और साई सुदर्शन 67 रन बनाने में नाकाम रहते हैं, तो फाइनल खेले बिना ही राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी के सिर पर आईपीएल 2026 की चमचमाती ऑरेंज कैप सज जाएगी।








