गुजरात में मुंद्रा बंदरगाह के पास 1,150 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, भेजी जानी थी दिल्ली

Join Us

कच्छ,(आरएनएस)। गुजरात के कच्छ में मुंद्रा बंदरगाह के पास बुधवार को 118 किलोग्राम कोकीन जब्त की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। गुजरात पुलिस ने बताया कि यह सफलता भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की ओर से मुंद्रा बंदरगाह पर चलाए जा रहे एक संयुक्त अभियान में मिली है। अभियान के दौरान मंगलवार सुबह भारतीय समुद्री सीमा से एक कंटेनर जहाज पकड़ा गया था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंटेनर जहाज ब्राजील, लैटिन अमेरिकी देश, मेक्सिको, अमेरिका और कराची होते हुए गुजरात के तट पर पहुंचा था। इस दौरान जहाज में सवार 2 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है, जिनके पास नाइजीरिया की नागरिकता है। एक अन्य आरोपी समुद्र में कूदकर फरार हो गया। एक आरोपी का नाम जुम्मा नासिर उमर है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जहाज को अब कच्छ बंदरगाह पर लाया गया है।
पुलिस ने बताया कि यह खेप दिल्ली में 2 लोगों को पहुंचाई जानी थी, जिसमें एक तंजानिया का नागरिक क्लैविन चुकवुमा और दूसरा युगांडा का नागरिक ब्यारुहांगा जेम्स है। गुजरात एटीएस ने बताया कि यह एमवी यूरोप नाम का जहाज मुंद्रा तट से करीब 5 नॉटिकल मील (करीब 9.5 किमी) दूर लंगर डालकर खड़ा था, जिस पर तटरक्षक बल की नजर पड़ी। जहाज से बैगो को समुद्र में फेंका जा रहा था, जिसके बाद जहाज को घेर लिया गया।

Previous articleएसआईआर प्रक्रिया पूरी तरह से वैध, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ईसी का दायित्व’, एससी ने सुनाया अहम फैसला्र
Next articleमध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी, तीव्र लू का रेड अलर्ट